26 Apr 2024, 05:45:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलयायम मैगजीन पर दिखा मॉडल का बोल्ड अंदाज, करा रहीं ब्रेस्टफीड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2018 10:59AM | Updated Date: Mar 3 2018 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ब्रेस्टफीडिंग जिसे आप मातृत्व का एक बेहद खूबसूरत और प्राकृतिक हिस्सा भी कह सकते हैं। इसके बावजूद खुले में ब्रेस्टफीड को अब भी लोग स्वीकार नहीं कर पाते। ऐसे ही लोगों को अपने बोल्ड कवर के जरिए बोल्ड जवाब दिया है एक मलयालम मैगजीन ने। मलयायम मैगजीन 'गृहलक्ष्मी' के कवर पेज पर एक महिला अपने नवजात को ब्रेस्टफीड कराती दिख रही हैं। इस तस्वीर में मॉडल, कवियित्री, राइटर और एयरहोस्टेस गिलु जोसेफ एक नवजात को फीड कराती दिख रही हैं।
 
 इस कवर पर लिखा गया है, जब हम ब्रेस्टफीड करा रहे हों तो हमें घूरे नहीं। कवर पर ब्रेसफीड के दौरान घूरने वालों को दिए गए संदेश में कहा गया है, 'केरल से माएं कह रही हैं, कृपया घूरें नहीं हमें ब्रेस्टफीड की जरूरत है।'  जोसेफ ने कहा कि जह इस प्रॉजेक्ट को लेकर उनसे सम्पर्क किया गया तो उन्होंने हां करने में पल भर की भी देरी नहीं की। उन्होंने कहा, ब्रेस्टफीडिंग को लेकर उनका मानना है कि यह मां को मिला एक खास अधिकार है। 
 
उन्होंने कहा कि यदि कोई महिला अपने बच्चे को फीड कराती है तो इसमें कोई शर्म की बात नहीं, बल्कि इसे सेक्शुअल तरीके से लेना गलत है। जोसेफ ने कहा, आप ऐसा क्यों सोचते हैं कि इसमें कुछ गलत है? कौन सा भगवान आपसे नाराज हो जाएगा, यदि आप अपने बच्चे को फीड कराती हैं तो? 
 
उनसे जब पूछा गया कि किया इस कैंपेन को हां कहने से पहले उनके मन में किसी तरह की उलझन नहीं हुई? जोसेफ ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं हुआ और उन्हें अपनी बॉडी पर काफी गर्व है। उन्होंने कहा कि वह वही चीजें करती हैं जो उन्हें सही लगता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में उनकी फैमिली की ओर से उन्हें कोई सपॉर्ट नहीं मिला, बल्कि उन्होंने ऐसा न करने के लिए जमकर विरोध किया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »