27 Apr 2024, 05:45:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'मनमर्जियां' की शूटिंग शुरू कर दी है। अनुराग कश्यप निर्देशित और आनंद एल. राय प्रस्तुत फिल्म मनमर्जिया में अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। अभिषेक  ने ट्विटर पर फिल्म की पटकथा की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, समय आ गया..'मनमर्जियां'।
 
तापसी ने हाल ही में कहा था कि यह फिल्म आनंद एल. राय और अनुराग कश्यप जैसे  फिल्मकारों की अलग-अलग दुनिया का बहुत अच्छा मिश्रण है। यह पहली बार है जब  अभिषेक, तापसी और विक्की के साथ काम कर रहे हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »