26 Apr 2024, 20:20:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मौत के तीन दिन बाद मुंबई लाया गया श्रीदेवी का शव, आज होगा अंतिम संस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2018 9:46AM | Updated Date: Feb 28 2018 9:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की मौत के तीन दिन बाद उनका पार्थिव शरीर मंगलवार रात विमान से मुंबई लाया जा सका। एंबुलेंस के जरिये उनका पार्थिव शरीर लोखंडवाला स्थित बोनी कपूर के घर ले जाया गया। 

बुधवार सुबह अंतिम दर्शन के लएि पार्थिव शरीर सेलिब्रेशन क्लब में रखा जाएगा। यह क्लब बोनी कपूर के घर के पास ही है।  अंतिम दर्शन का वक्त सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रखा गया है। बुधवार दोपहर 3:30 से 5:30 बजे के बीच विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में श्रीदेवी की अंत्येष्टि की जाएगी। दुबई में मंगलवार दोपहर  शव ले जाने की इजाजत दी गई। 

फूंक-फूंक कर कदम उठा रही थी पुलिस
दरअसल हाई प्रोफाइल केस होने के कारण दुबई पुलिस इस मामले में फूंक-फूंक कर कदम उठा रही थी। वह श्रीदेवी का शव को परिजनों को सौंपने से पहले 100 फीसदी निश्चिंत होना चाहती थी। शव मिलने में हो रही देरी की यही वजह रही। श्रीदेवी के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। श्रीदेवी के शव की फरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया था कि उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई है। 
 
पुलिस को देना पड़ी अंडरटेकिंग
श्रीदेवी की बॉडी रिलीज करने की इजाजत मिलने के बाद भी बोनी कपूर और श्रीदेवी की बहन श्रीलता को एक अंडरटेकिंग देनी पड़ा कि वे भविष्य में जरूरत पड़ने पर जांच मे सहयोग के लिए दुबई आएंगे। यह अंडरटेकिंग एक भारतीय उच्चायोग अधिकारी के उपस्थिति में दी गई।
 
दोपहर दो बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
लोखंडवाला के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 9:30 बजे से 12:30 तक श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के दौरान मीडिया के कैमरों को अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। दोपहर 2 बजे सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जो विले पार्ले के पवन हंस क्रीमेटॉरियम तक जाएगी। 
 
 फिर नई बात 
इस मामले में एक नई बात सामने आ रही है, वह श्रीदेवी की बहन श्रीलता को लेकर है।  घटना वाली शाम श्रीलता दुबई के उस होटल में मौजूद थीं। एक नौकरानी भी उनके साथ थी। पुलिस ने इस सिलसिले में श्रीलता का भी बयान लिया है। श्रीदेवी के साथ बहन श्रीलता का संपत्ति विवाद लंबे समय से चल रहा था।  बोनी कपूर ने इस विवाद को सुलझाया था।
 
अभी भी ये सवाल बरकरार
बाथरूम में श्रीदेवी के घुसने से पहले ही बाथटब पानी से क्यों भरा था? क्या जानबूझकर बाथटब पानी से भरा गया? 
जांच में पता चला कि बोनी कपूर ने सबसे पहले डॉक्टर्स को फोन लगाने के बजाय दोस्त को कॉल किया था। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »