27 Apr 2024, 03:50:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रीदेवी के शव को भारत लाने की मिली इजाजत - दुबई पुलिस ने केस भी किया बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 4:26PM | Updated Date: Feb 27 2018 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दुबई पुलिस ने अभिनेत्री श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने की इजाजत दे दी है। दुबई पुलिस के आदेश की चिट्ठी भारतीय दूतावास को सौंप दी गई है। साथ ही एनओसी भी दे दिया गया है। भारतीय दूतावास की मदद से श्रीदेवी के शरीर पर लेप लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि शव के साथ बोनी कपूर और अुर्जन कपूर भी आएंगे। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज रात नौ बजे तक पहुंचने की उम्मीद है। 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दुर्घटनावश डूबना बताई गई है। इस रिपोर्ट के साथ फोरेंसिक रिपोर्ट की एक कॉपी भी लगाई गई है, जिसपर यूएई स्वास्थ्य मंत्रालय और दुबई के निवारक दवा निदेशक की मुहर लगी है। खबर के अनुसार श्रीदेवी शराब के नशे में बाथटब में गिर गईं और डूब गईं। 54 बरस की श्रीदेवी की शनिवार को देर रात दुबई के एक होटल में मौत हो गई थी। वह एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने यहां आई थीं। 
 
वहीं, दुबई पुलिस की मंजूरी के बाद श्रीदेवी का परिवार उनका पार्थिव शरीर लेने पहुंच गया है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दूसरी ओर, दुंबई पुलिस ने श्रीदेवी का केस बंद कर दिया है। इस तरह उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की राह साफ हो गई है। बोनी कपूर पर लटक रही संदेह की सुई अब हट गई है। सरकारी वकील की दलीलों के बाद बोनी कपूर को क्लीन चिट दे दी गई है। अब श्रीदेवी की मौत में कोई संदेह नहीं रह गया है। जांच के बाद उनकी मौत से जुड़े सारे सवाल खत्म हो चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »