08 May 2024, 08:40:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'शिद्दत' में श्रीदेवी को कास्ट करने वाले थे करण जौहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2018 11:05AM | Updated Date: Feb 27 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक हुए निधन से हर कोई शॉक है। मिली जानकारी के मुताबिक जाने माने फिल्मकार करण जौहर ऐ दिल है मुश्किल के बाद शिद्दत नाम की एक फिल्म बनाने वाले थे। इस फिल्म में वे श्रीदेवी को लेने के बारे में सोच रहे थे। करण जौहर ने श्रीदेवी से इस फिल्म को लेकर बात भी की थी।

सूत्र ने बताया कि श्रीदेवी खुद करण जौहर की इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित थीं। सूत्र के अनुसार, श्रीदेवी ने फिल्म 'शिद्दत' को लेकर करण जौहर से काफी विस्तार से बात की थी। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में श्रीदेवी का एक अहम किरदार होने वाला था। करण जौहर चाहते थे कि वे श्रीदेवी को इस फिल्म में एक ग्लैमरस अंदाज में पेश करें।

हालांकि करण जौहर का यह सपना अब कभी भी पूरा नहीं हो सकेगा। बता दें कि श्रीदेवी ने गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश से बॉलीवुड में कमबैक किया था। दर्शकों को उनकी यह फिल्म खूब पसंद आयी थी। इंग्लिश-विंग्लिश के बाद उन्होंने मॉम जैसी फिल्म की थी, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब सराहना हुई थी। हालांकि मॉम उनकी आखिरी फिल्म के रूप में याद नहीं की जाएगी। उन्होंने कुछ महीने पहले ही शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो के लिए शूट किया था। जो कि इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »