26 Apr 2024, 13:45:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा - बाथटब में डूबने से हुई थीं एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 4:50PM | Updated Date: Feb 26 2018 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुबई में 24 फरवरी को श्रीदेवी की मौत की खबर ने जहां पूरे देश को चौंका दिया है वहीं एक्ट्रेस की मौत की वजह पर भी बड़ा सस्पेंस बना हुआ है। खबर के मुताबिक श्रीदेवी चक्कर आने के बाद बाथ टब में गिरीं थीं।
 
 
मीडिया में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। खून में एल्कोहल का अंश भी मिला। उन्होंने दुबई से 120 किलोमीटर दूर रास अल खैला में अपनी आखिरी सांस ली। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर कुछ ही देर में परिवार को सौंपा जाएगा। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर से जुड़े सभी कागजात भारतीय उच्चायोग को सौंप दिए गए हैं इसके अलावा डेथ सर्टिफिकेट भी दे दिया गया है। 
 
इसके पहले दुबई के डॉक्टरों ने साफ निर्देश दे दिया था कि दूसरी autopsy नहीं की जाएगी। इसी रिपोर्ट को मान्य समझा जाएगा। इसके बाद ही परिवार वालों को शव सौंप दिया जाएगा। शनिवार रात अपने होटल के कमरे में बेसुध मिली श्रीदेवी को डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया था। जिसके बाद से ही उनकी मौत पर संशय बरकरार था।
 
अब दुबई के फॉरेंसिक डॉक्टर्स ने जांच में पाया है कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 54 वर्षीय इस एक्ट्रेस की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना जा रहा था। बाद में शरीर में जहर की जांच के लिए टॉक्सीलॉजी टेस्ट भी किया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »