26 Apr 2024, 22:29:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रीदेवी की मौत को लेकर UAE के अखबार का चौकाने वाला खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 10:22AM | Updated Date: Feb 26 2018 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। श्रीदेवी की शनिवार रात कार्डिएक अरेस्ट से मौत हो गई थी। यूएई के अखबार खलीज टाइम्स ने श्रीदेवी के आखिरी 30 मिनट की कहानी छपी है। इसमें कहा गया है कि मौत से पहले आखिरी 30 मिनट में श्रीदेवी के साथ क्या हुआ था। अखबार का दावा है कि श्रीदेवी बाथटब में बेसुध गिरी पड़ी थीं। 
 
अखबार ने लिखा है कि श्रीदेवी के पति बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए दोबारा दुबई पहुंचे थे। वे उन्हें डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया और उनसे करीब 15 मिनट तक बात की। इसके बाद ही श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं थीं।’’
अखबार ने आगे लिखा है कि, '15 मिनट तक जब वो बाहर नहीं निकलीं तो बोनी कपूर ने वॉशरूम का दरवाजा खटखटाया जब श्रीदेवी ने दरवाजा नहीं खोला तो बोनी कपूर ने तेज धक्का देकर दरवाजा खोला, श्रीदेवी अंदर बाथटब में गिरी पड़ी हुई थीं।'
 
इसके बाद बोनी कपूर ने श्रीदेवी को होश में लाने की कोशिश की, लेकिन श्रीदेवी नहीं उठीं। इसके बाद बोनी ने अपने दोस्त को फोन किया। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस फौरन होटल के कमरे में पहुंची लेकिन तब तक श्रीदेवी की मौत हो चुकी थी।
 
परिवार के मुताबिक, श्रीदेवी को दिल की बीमारी नहीं थी। ऐसे में कॉस्मेटिक सर्जरी मौत से जोड़ी जा रही है।  श्रीदेवी 29 सर्जरी करा चुकी थीं। एक में गड़बड़ी के बाद डाइट पिल्स और एंटी एजिंग दवाएं ले रही थीं।  फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही बॉडी परिवार को सौंपी जाएगी। पोस्टमार्टम और अन्य रिपोर्ट में कुछ संदिग्ध मिला तो पार्थिव शरीर सौंपने में और वक्त लग सकता है।  दुबई में विदेशी नागरिकों की स्वाभाविक मौत पर भी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में एक-दो दिन लगते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »