09 May 2024, 23:03:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई।  ‘तेरी गलियां' और 'सुन रहा है ना तू' जैसे गानों से बॉलीवुड में फेम पाने वाले सिंगर अंकित तिवारी ने अपनी दुल्हनिया ढूंढ़ ली है। अपनी हमसफर बनने वाली पल्लवी शुक्ला से उन्होंने सगाई कर ली। इंस्टाग्राम पर मौजूद एक वीडियो में वह इस मौके पर अपनी होने वाली पत्नी के साथ जमकर नाचते नजर आ रहे हैं।
 
अंकित ने मंगलवार को मैकेनिकल इंजिनियर पल्लवी शुक्ला से सगाई कर ली है। शादी 23 फरवरी को होगी। शादी की रिसेप्शन पार्टी अंकित मुंबई में 26 फरवरी को देगें। शादी और रिसेप्शन के बीच तीन दिन का जो गैप है उसमें अंकित दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में कॉन्सर्ट्स भी करेगें। अंकित तिवारी की शादी कानपुर के पांच सितारा होटल में होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »