26 Apr 2024, 14:28:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नेहा कक्कड़ ने ससुराल का पहला शगुन किया स्‍वीकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2020 12:55AM | Updated Date: Jan 30 2020 12:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की लेडी सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बीते दिनों से उनकी शादी की बात आदित्य नारायण के साथ चल रही है, जो पेश से सिंगर हैं। हाल ही में एक शो पर ही इन दोनों सिंगर्स दोनों की शादी की रस्में निभाईं जा रही हैं। इसी सिलसिले में अब नेहा कक्कड़ को अपनी ससुराल से लाल चुनरी का शगुन भी मिल गया है। जी हां! इन दिनों नेहा कक्कड़ की शादी का मंडप नजर आ रहा है। बीते दिनों दोनों की शादी तय करने के लिए आदित्य के पैरेंट्स दीपा नारायण और उदित नारायण शो पर आए थे।
 
वहीं नेहा कक्कड़ के माता-पिता ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी। वहीं अब आदित्य के पिता उदित नारायण के जिगरी दोस्त कुमार सानू ने नेहा को लाल चुनरी दी है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों की शादी की तारीख 14 फरवरी को तय हुई है। हाल ही में शो पर कुमार सानू मेहमान बनकर आए इस मौके पर कुमार सानू ने नेहा कक्कड़ को एक यह लाल चुनरी वाला स्पेशल तोहफा दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »