27 Apr 2024, 00:14:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहती थी, एक्ट्रेस बनकर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 10:24AM | Updated Date: Jan 29 2020 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड में कई अभिनेता आर्मी से है जो देश की सेवा भी कर चुके हैं। नाना पाटेकर भी कभी आर्मी में थे। अब वह एक एक्टर है। कंगना शर्मा भी कभी आर्मी में भर्ती होना चाहती थी। आज एक एक्ट्रेस बनकर लाखों दिलों पर राज कर रही है। फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में पहचान हासिल करने वाली कंगना का जन्मा हरियाणा के एक साधारण परिवार में हुआ था। स्कूल टाइम में उन्हें आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा करने के बारे में सोचा था और उन्होंने एनसीसी का कोर्स भी पूरा किया है स्कूल से निकलने के बाद 2014 में उन्होंने एक ब्यूटी प्रोजेक्ट में हिस्सा लिया और वह जीत गई और उन्हें इसकी उम्मीद नहीं थी।

उसके बाद उन्हें लगा कि वह ग्लैमर की दुनिया में लिए ही बनी है और इस तरह ना उनकी यात्रा शुरू हुई और उन्हें प्रसिद्ध डिजाइनर के लिए भी काम किया और फिर उन्हें इंद्र कुमार की फिल्म द ग्रेट ग्रैंड मस्ती में एक्टिंग करने का मौका भी मिला। 2014 में इस एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई विज्ञापनों में भी काम किया। कई म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी है कुछ दिन पहले इनका म्यूजिक वीडियो निंद्रा फीवर रिलीज हुआ है जिसमें कातिलाना अदाओं के साथ में यह बहुत ही खूबसूरत दिखाई दी है। फिल्मों की दुनिया में कंगना कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। यह अपने आपको बॉलीवुड की ऊंचाइयों पर पहुंचाने में लगी हुई है और उनका प्रयास अभी भी जारी है। उन्होंने टीवी के लिए भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में भी टीवी शो तू सूरज में सांझ पियाजी में भी काम कर चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »