09 May 2024, 01:03:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मुंबई पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पकड़ी गई बॉलीवुड की ये....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 10:56AM | Updated Date: Jan 28 2020 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मुंबई में पुलिस इन दिनों लगातार सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर रही है। पिछले एक महीने में पुलिस तीन ऐसे सैक्ट रैकेट का खुलासा कर चुकी है जिसका सीधा संबंध बॉलीवुड से है। हाल ही में मुंबई की उपनगरी गोरेगांव के एक पांच-सितारा होटल में चल रहे देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ कर एक बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल को गिरफ्तार किया था। इस मामले को बिते 10 दिन भी नहीं हुए थे कि मंगलवार को एक बार फिर पुलिस ने ऐसे ही एक रैकेट का पर्दाफाश किया जिसमें बॉलीवुड से जुड़े लोग बेनकाब हो गए।
 
दरअसल, ये नया मामला मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित इंपीरियल पैलेस होटल का है। पुलिस ने छापेमारी में एक प्रोडक्शन मैनेजर और कास्टिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर दो विदेशी छात्राओं समेत तीन महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने का आरोप है। पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा की एक महीने में यह चौथी छापेमारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मुंबई के अंधेरी इलाके स्थित इंपीरियल पैलेस होटल में छापेमारी कर उन्होंने प्रोडेक्शन मैनेजर नवीद शरीफ अहमद अख्तर और कास्टिंग डायरेक्टर नवीद सादिक सयाद को गिरफ्तार कर तीन महिलाओं को वहां से सुरक्षित निकाला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »