19 Apr 2024, 12:53:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाइका की अदाओं ने लूटी महफिल, लहंगे में ढाया कहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2019 11:52AM | Updated Date: Dec 11 2019 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अब एक बार फिर मलाइका सुर्खियों में हैं। इस बार मुन्नी का देसी लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं। हाल में ही मलाइका एक शादी में बतौर गेस्ट पहुंची। जहां पर उन्होनें ट्रेडिशनल लुक कैरी किया। यह लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। मुन्नी के लुक की बात करें तो उन्होंने तरुण तहलानी के कलेक्शन का खूबसूरत क्रीम-रेड कलर का लहंगा-चुनरी पहना हुआ हैं।

इस लुक के साथ मलाइका ने मिनिमल मेकअप, स्मोकी आइज के साथ ग्लोसी लिप किया था। इसके साथ ही बालों को ओपन किया। वहीं एक्ससेरीज की बात करें तो उन्होंने सिल्वर चोकर और हाथों में कंगन पहना। इस लुक में मलाइका काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। मलाइका को यह स्टाइल मेनका हरसिंघानी ने दी है। वहीं मलाइका का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह डांस करती हुए नजर आ रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »