29 Mar 2024, 11:32:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

भोजपुरी फिल्म संगीता तिवारी बनायेंगी तीन भोजपुरी फिल्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 2:17PM | Updated Date: Dec 6 2019 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री और निर्माता संगीता तिवारी तीन भोजपुरी फिल्में बनाने जा रही हैं। संगीता तिवारी साईं चलचित्र इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनने ‘भोजपुरिया डॉन 2’ कब होई मिलनवा हमारा’ और ‘गजब भयो रामा’ फिल्में बनाने जा रही हैं। इन फिल्मों का भव्­य मुहूर्त मुंबई में संपन्­न हो गया। फिल्म ‘भोजपुरिया डॉन 2’ के निर्देशक रवि सिन्­हा हैं, वहीं ‘कब होई मिलनवा हमारा’ और ‘गजब भयो रामा’ के निर्देशक दीपक तिवारी हैं। संगीता तिवारी ने बताया कि तीनों फिल्में मेरे लिए बेहद खास है।
 
फिलहाल अभी हम प्री प्रोडक्शन के फेज में हैं। जल्­द ही हम फिल्मों की शूटिंग को शुरू करेंगे। तीनों फिल्में की कहानी एक दूसरे से काफी अलग है। सभी फिल्­में पारिवारिक और महिलाओं को ध्­यान में रखकर बनायी जायेगी। मैं खुद महिला हूँ और मुझे ये खराब लगता है कि भोजपुरी सिनेमा से हमारी आधी आबादी दूर थीं। अब वे सिनेमाघरों में आने लगी हैं, लेकिन ये काफी नहीं है। मैं उनकी परेशानी को समझती हूं। इसलिए मैं उनके लिए अच्­छी फिल्­में बना रही हूं, जो इंटरटेंमेंट के साथ साथ मर्यादा के दायरे में भी हो। उम्मीद है दर्शकों को मेरी फिल्में पसंद आयेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »