26 Apr 2024, 13:52:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हाल ही में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, आयुष्‍मान खुराना, मनोज वाजपेयी, साउथ के सुपरस्‍टार विजय देवरकोंडा, पार्वती तिरुवोतो और विजय सेतुपति फिल्‍म कंपेनियन के एक इंटरव्‍यू में साथ नजर आए। इस इंटरव्‍यू में होस्‍ट अनुपमा चोपड़ा के एक सवाल के जवाब में आलिया भट्ट कुछ बोल रही थीं। तभी दीपिका की तरफ देखते-देखते रणवीर ने उनके कंधे पर किस कर दिया।
रणवीर की इस हरकत पर तुरंत एंकर को कहना पड़ा, 'मैंने कहा था न, नो पीडीए ।
 
पीडीए यानी पब्लिक डिसप्ले ऑफ अफेक्शन। इस पर दीपिका हंसने लगीं और आयुष्मान बीच में बोले, 'ये तो बहुत मुश्किल है।' इसके बाद सब हंसने लगे और आलिया की बात बीच में ही रुक गई। एंकर ने कहा, 'मैंने कहा न ये दोनों सब को मुद्दे से भटका रहे हैं।' इसी इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की बात भी की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »