मुंबई। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर करीब दो हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती हुई थीं। जिसके बाद उनके फैंस परेशान हो गए और उनके जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे। अब लता मंगेशकर ही हेल्थ से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। लता मंगेशकर की भतीजी रचना शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया है। रचना ने से बात करते हुए कहा कि 'वह अभी काफी अच्छी हैं। हम सब खुश हैं।' जब रचना से पूछा गया कि लता मंगेशकर अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगी तो उन्होंने कहा कि 'डिस्चार्ज होने से ज्यादा मायने अभी यह है कि वो जल्दी से पूरी तरह ठीक हो जाएं।'
इससे पहले लता मंगेशकर के परिवार के सदस्यों ने बयान जारी करते हुए कहा था कि 'प्रिय दोस्तों, आपको जानकारी देते हुए हमें खुशी है कि आपकी दुआओं और शुभकामनाओं की वजह से लता दीदी अब बेहतर हैं। हमारे साथ खड़े होने के लिए शुक्रिया। भगवान महान है।'
90 वर्षीय लता मंगेशकर बीते 11 नंवबर से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गायिका की खराब तबीयत की खबर सुनने के बाद बॉलीवुड सितारों सहित उनके फैंस ने उनकी सलामती की दुआ मांगी।