26 Apr 2024, 10:15:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अभिनेत्री शमा सिकंदर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। शमा सिकंदर ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े राज खोले। शमा सिकंदर डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। हाल ही में शमा सिकंदर ने खुलासा किया है। इन दिनों अभिनेत्रियों के डिप्रेशन में जाने की काफी खबरें आ रही हैं। बीच में चार साल तक आप भी डिप्रेशन की शिकार रहीं. ऐसा क्या हो गया था कि आप डिप्रेशन में चली गयी थी? किसी भी इंसान के डिप्रेशन में जाने की तमाम वजहें होती हैं। कैरियर व जिंदगी के उतार चढ़ाव अथवा छोटी उम्र में हुआ कोई ट्रोमा, जो कि दिमाग में बस जाते हैं। जब आप दो वर्ष या चार वर्ष या सात वर्ष के बच्चे होते हैं। उस वक्त आपका दिमाग विकसित हो रहा होता है।
 
एक कच्ची मिट्टी की तरह, जिसमें कोई भी इंप्रेशन जमकर बैठ जाता है, तो उसको बदलने के लिए बहुत समय चाहिए होता है। पहली बात तो यह होती है कि पता चलना चाहिए कि बदलना क्या है? इस बात को समझने में ही इंसान की आधी उम्र निकल जाती है। इस मामले में मैं लकी थी। मैं जान गई थी कि मुझे बदलने की जरूरत है। डिप्रेशन इसीलिए होता है कि वह आपको याद दिला रहा होता है कि आपकी क्षमता क्या है और आप बन क्या गए हो।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »