27 Apr 2024, 02:26:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हेमा मालिनी फिर बनीं नानी - ईशा देओल दूसरी बार बनीं मां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 12:39PM | Updated Date: Jun 11 2019 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने 10 जून को एक बेटी को जन्म दिया। इससे पहले ईशा ने 2017 में भी एक बच्ची को ही जन्म दिया था, जिसका नाम राध्या तख्तानी है। ईशा और उनके पति भरत तख्तानी ने इस बच्ची का नाम मिराया तख्तानी रखा है। अब, अपनी मां हेमा मालिनी की तरह, ईशा भी दो बेटियों की मां बन चुकी हैं। फिल्म 'धूम' की अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी अपने फैन्स को दी। ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'प्यार और दुआ के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। 
 
गौरतलब है कि बीते दिनों ईशा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके अपनी गर्भावस्था के बारे में घोषणा की थी। अब राध्या बड़ी बहन बन गई हैं। बता दें, राध्या का जन्म 20 नवंबर 2017 में हुआ था। इस दौरान ईशा देओल ने इस खूबसूरत तस्वीर के साथ अपने बेटी के जन्म की न्यूज अपने फैंस के साथ साझा की थी। ईशा देओल सोशल मीडिया खासतौर पर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी राध्या की काफी सारी तस्वीरें हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »