27 Apr 2024, 09:34:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

राज कुंद्रा की इस अदा पर फिदा हो गईं थी, शिल्पा को शादी मै मिली थी 3 करोड़ की अंगूठी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 12:31AM | Updated Date: Jun 8 2019 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कई लोगों की पसंदीदा एक्ट्रेस तो हैं ही, अब वे अपने फिगर, सेहत और योगा के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान भी बना चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी 8 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। एक जमाने की टॉप एक्ट्रेस रहीं शिल्पा का कभी अक्षय कुमार के साथ अफेयर था। कहा यह भी गया था कि शिल्पा, अक्षय से शादी कर लेंगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को कारोबारी राज कुंद्रा से शादी कर ली। शिल्पा के जन्मदिन पर आइए बताते हैं आपको कैसे शुरू हुई शिल्पा और राज कुंद्रा की लव स्टोरी। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की बहुत खूबसूरत हीरोइन रही हैं। अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाली शिल्पा ने जब शादी रचाई तो करोड़ों दिल टूटे, उन्हें मन ही मन चाहने वाले नौजवानों को झटका लगा।
 
फिल्मी पर्दे पर तो अपनी खूबसूरती का शिल्पा ने खूब जलवा बिखेरा लेकिन जब असल जिंदगी में वो दुल्हन बनी तो ऐसा लगा मानों चांद जमीन पर उतर आया हो। आपको बता दे कि शिल्पा को सगाई में 3 करोड़ की अंगूठी मिली थी और उन्होंने शादी में 50 लाख की साड़ी शादी के लिए फार्म हाउस और मंडप को बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया था।
 
शिल्पा ने डिज़ाइनर तरुण तहिलयानी की डिज़ाइन की हुई साड़ी पहनी थी जबकि राज कुंद्रा डिज़ाइनर शेरवानी पहने हुए थे। विवाह समारोह में फ़िल्म जगत से केवल सनी देओल, सुनील शेट्टी, वासु भगनानी और जैकी भगनानी को ही देखा गया था। शिल्पा की बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी जो कि 'बिग बॉस' के तीसरे संस्करण में हिस्सा ले रही थीं,वो इस शादी में शामिल होने के लिए उससे बाहर आ गईं थीं। शादी के पहले आयोजित संगीत में राज कुंद्रा और शिल्पा के क़रीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। इसको बॉलीवुड के कोरियोग्राफ़र गणेश हेगडे की मदद से तैयार किया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »