27 Apr 2024, 09:16:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मौनी रॉय ने बार फिर नए अंदाज में शार्ट ड्रेस में सलून के बहार स्पॉट हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 12:30AM | Updated Date: Jun 8 2019 12:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्ट्रेस मौनी रॉय हमेशा अपने हॉट और सेक्सी लुक की वजह से सुर्खियों में रहती है वह अपने स्टाइलिश लुक से मीडिया का ध्यान अपनी और खींच लेती है। ऐसे ही हाल ही में मौनी को वीरवार शाम मुंबई के एक सलून के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान उन्होंने सलून के मोजूद सभी कैमरों का ध्यान अपनी और शींच लिया। सलून के बहार की मौनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीरों में मौनी काफी स्टाइलिश लुक में नजर आई। इस दौरान मौनी ने शार्ट ड्रेस पहनी हुई थी जिसे उन्होंने डेनिम जैकेट से कम्पलीट किया हा था।

ड्रेस के साथ स्टाइलिश शेड्स उनके लुक को परफैक्ट बना रहे हैं। उनके हाथ में एक बैग भी था। जो उनके लुक को स्टाइलिश बना रहा था। तस्वीरों में मौनी बेहद सेक्सी लग रही है। उनके इस लुक को फैस काफी पसंद कर रहे है। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैऔर अपनी बोल्ड तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती है। उनकी तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। उनके फैंस उनके लुक को बेहद पसंद करते है।

वर्कफ्रंट की बात करे तो मौनी अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में नजर आई थी। मौनी ने इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म में उनकी काफी जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' रिलीज हुई, जिसमें उनकी जोड़ी जॉन अब्राहम के साथ बनी थी। वहीं अब मौनी ने फिल्म 'मेड इन चाइना' की शूटिंग खत्म की। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। इसके अलावा मौनी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »