27 Apr 2024, 02:57:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका चोपड़ा बिना ब्लाउज पहन कर नाची बार-बार संभालती रहीं पल्लू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 12:29AM | Updated Date: Jun 8 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ ग्लैमरस लुक को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक बेहद बोल्ड फोटोशूट कराया है, बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स और ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने साड़ी को कुछ इस अंदाज़ में पहना कि अब उनका ये लुक इंटरनेट पर छाया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरनेशनल मैगजीन के लिए साड़ी पहन कर शूट किया. उनके इस लुक में खास बात ये थी कि उन्होंने बिना ब्लाउज ही साड़ी पहनी हुई है। प्रियंका की ये तस्वीरें और वीडियो देखने के बाद लोग उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से बर्ताव करने की सलाह दे रहे हैं।

कुछ लोग प्रियंका को उनकी उम्र याद दिला रहे हैं तो कुछ लोग उनको उनके संस्कार। एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जहां प्रियंका अपनी देसी गर्ल अदाओं की याद दिलाते हुए डांस कर रही हैं। हालांकि इस दौरान, प्रियंका अपनी साड़ी का पल्लू संभालती भी नज़र आती हैं जो कि बस गिरते गिरते बचता है। प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में निक जोनस से शादी कर ली। इस शादी के बाद से लगातार प्रियंका पर कोई ना कोई वार ज़रूर होता है। कोई उनकी शादी को केवल पैसों के लिए बताता है तो कोई निक जोनस को उनसे छोटा होने पर ताने मारता है। लेकिन प्रियंका को अब ज़माने की ज़्यादा फिक्र नहीं रह गई है। वो जल्दी ही बॉलीवुड में अपनी वापसी करने जा रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »