26 Apr 2024, 19:55:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शादी की पांचवी सालगिरह पर जॉन अब्राहम को वाईफ ने दिया तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 12:26AM | Updated Date: Jun 8 2019 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहिम अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। यही वजह है कि उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर बड़े ही प्यार के साथ अपने पति को इस खास मौके की शुभकामनाएं दी हैं। प्रिया का यह अंदाज जॉन के फैंस को इतना पसंद आया कि, यह तस्वीर शेयर करते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई। उनकी शादी 2014 में हुई थी। जॉन ने प्र‍िया संग सीक्रेट मैरिज की थी। इस बात की खबर इंडस्ट्री में भी कुछ लोगों को थी। लेकिन प्र‍िया संग जॉन के रिश्ते से ज्यादा बिपाशा संग उनके ब्रेकअप की चर्चा हो रही थी। हाल ही में अपनी लाइफ के इस खास दिन पर प्रिया ने जॉन के लिए एक तस्वीर शेयर की है।

साथ ही बड़े प्यार से अपने पति को इस खास मौके की शुभकामनाएं दी हैं।  फोटो के साथ प्रिया ने जॉन को शादी की सालगिरह की मुबारकबाद दी हैं। बता दें कि जॉन और प्रिया को शादी के 5 साल पूरे हो चुके हैं। जॉन अपनी पत्नी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। दोनों कम ही जगहों पर एक साथ दिखाई देते हैं। लेकिन जब दिखाई देते हैं तो दोनों के बीच केमेस्ट्री कमाल की नजर आती है। हालांकि पहले कई बार जॉन और प्रिया के बीच मतभेद की खबरें आ चुकी हैं।

कई बार ऐसा दावा किया गया कि दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ चुके हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में सारी खबरें सिर्फ अफवाह ही साबित हुई। बता दें कि प्रिया और जॉन अब्राहम की पहली मुलाकात की खबरें 2013 में सामने आईं थी। जॉन अब्राहम ने एलान किया था कि वह 2013 में ही शादी कर लेंगे। प्रिया से पहले जॉन अब्राहम कथित तौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस विपाशा बासु के साथ रिलेशनशिप में थे, लेकिन किन्हीं कारणों से दोनों के बीच रिश्ता खत्म हो गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »