मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों एक्टर रणबीर कपूर संग अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में है। लेकिन हाल ही में आलिया ने अपने इंस्टा पर पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही है। इस दौरान उन्होंने ड्रेस पहन रखी है, जिसमें उनका हॉट अंदाज देखते बन रहा है।
आलिया अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। आलिया की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते है। आलिया रणबीर कपूर संग अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में है। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों के रिश्ते को अब परिवार वालों ने हरी झंडी दे दी है। दरअसल,कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि रणबीर ने आलिया को अपने कपूर फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रीमा जैन शामिल है। रणवीर द्वारा उठाए इस कदम के बाद तो ऐसा लग रहा है कि वो आलिया से बेहद मोहब्बत करते हैं। आलिया की फैमिली ग्रुप में एंट्री ये साफ इशारा कर रही है कि जल्द दोनों के रिश्ते को नया मुकाम मिलने वाला है। आलिया और रणबीर इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। सेट से दोनों की अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं। आलिया ने फिल्म का मुंबई शेड्यूल खत्म कर लिया है, अब वह फिल्म फिल्म 'कलंक' के शूटिंग में बिजी हो गई हैं।