26 Apr 2024, 20:09:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

प्रदेश सरकार का वृत्ति कर समाप्त करने का कोई प्रस्ताव नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 3:50PM | Updated Date: Jul 17 2019 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार का वृत्ति कर समाप्त किये जाने के संबंध में वर्तमान में कोई प्रस्ताव नहीं है। प्रदेश के वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने आज विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी विधायक जालम सिंह पटेल के एक सवाल के लिखित जवाब में ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वृत्ति कर समाप्त किये जाने के संबंध में वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
 
पेट्रोल, डीजल, ए.टी.एफ., नेचुरल गैस एवं मानव उपभोग की मदिरा पर वेटकर एवं इनके अतिरिक्त सभी मालों एवं सेवाओं पर जी.एस.टी. लागू है। मंडी कर एवं शुल्क वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा अधिरोपित नहीं किया जाता है। मंत्री ने बताया कि डीजल व पेट्रोल पर वेट कर एवं रसोई गैस पर जी.एस.टी. देय है। इनकी दरें कम करने का कोई प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधीन नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »