26 Apr 2024, 22:35:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

महिंद्रा ने लॉन्च किया लिथियम आयन इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2018 10:27AM | Updated Date: Nov 17 2018 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपना और देश का पहला इलेक्ट्रिक आॅटो लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बैटरी से चलने वाली इस आॅटो को ट्रियो नाम दिया है। साथ ही, इसका एक अन्य मॉडल ट्रियो यारी भी लॉन्च किया गया है। इसके बेंगलुरु एक्स-शोरूम प्राइस 1.36 लाख रुपए तय की गई है। बता दें कि कंपनी ने इस आॅटो का कॉन्सेप्ट इस साल आॅटो एक्सपो में दिखाया था। 
 
इस कार्यस्थल का उद्घाटन के. जे. जॉर्ज, मंत्री, लार्ज एंड मिडिल स्केल इंडस्ट्रीज, आईटी और बीटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कर्नाटक सरकार ने, आर. वी. देशपांडे, राजस्व मंत्री, कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका मंत्री, कर्नाटक, प्रियांक एम. खड़गे, मंत्री, सामाजिक कल्याण विभाग के, कर्नाटक सरकार और महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. पवन गोयनका और अध्यक्ष, महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के साथ किया।
 
इस अवसर पर बोलते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और महिंद्रा इलेक्ट्रिक के चेयरमैन डॉ. पवन गोयनका ने बताया कि इस आॅटो को सिर्फ 3.50 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद ये 130 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकेगा। वहीं 2.50 घंटे की चार्जिंग पर ये 85 किलोमीटर तक चलेगा।
 
कुल मिलाकर इसकी रनिंग कोस्ट 50 पैसे प्रति किलोमीटर होगी। महिंद्रा इलेक्ट्रिक के सीईओ महेश बाबू ने कहा कि इस आॅटो में लीथियम आयन बैटरी का यूज किया गया है। ये मेंटेनेंस फ्री बैटरी है, वहीं इसका रखरखाव भी बहुत आसान है। कंपनी का कहना है कि बैटरी की लाइफ 5 साल की है। यानी बिना झंझट के इस आॅटो को 5 साल तक चला सकते हैं। ये आॅटो पूरी तरह से पॉल्यूशन फ्री है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »