26 Apr 2024, 10:29:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

होंडा की बिक्री 32 प्रतिशत बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2018 6:17PM | Updated Date: Mar 1 2018 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी बड़ी कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने इस वर्ष फरवरी में कुल मिलाकर 519,753 वाहनों की बिक्री की जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गये 393,642 वाहनों की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने गुरूवार को जारी बयान में बताया कि फरवरी में घरेलू बाजार में उसने 164,398 मोटरसाइकिलों की बिक्री की जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेची गई 120,170 वाहनों की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक हैं। 
 
इसी तरह से कंपनी ने 325,193 स्कूटरों की बिक्री की जो फरवरी 2016 में बेचे गए 249,952 स्कूटरों की तुलना में 30 फीसदी अधिक है। इस तरह कंपनी ने कुल मिलाकर घरेलू बाजार में 489,591 वाहनों की बिक्री की है जो फरवरी 2016 में बेचे गये 370,122 वाहनों की तुलना में 32 फीसदी अधिक है। इस अवधि में कंपनी ने 30,144 वाहन निर्यात किये जो पिछले वर्ष इसी महीने में निर्यात किये गये 23,520 वाहनों की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »