29 Mar 2024, 11:05:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नए इंजन के साथ लॉन्च होने वाली है महिंद्रा बोलेरो एसयूवी,जानिए कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 1:45AM | Updated Date: Dec 15 2019 1:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत में महिंद्रा जल्द ही अपनी लोकप्रिय एसयूवी बोलेरो को बीएस 6 इंजन के साथ लॉन्च करने वाली है। हाल ही में इस एसयूवी के बीएस 6 मॉडल को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। टेस्टिंग के दौरान की तस्वीरों को आप ऊपर की तस्वीर में देख सकते हैं। भारत में इस एसयूवी के बीएस 6 मॉडल की कीमत 8 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच होगी। इस एसयूवी में मिलने वाला 1.5 लीटर का डीजल इंजन ही बीएस 6 इंजन से अपग्रेड किया जाएगा।

 

यह इंजन 71 पिएस का पावर 195 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान करता है। महिंद्रा बोलेरो एसयूवी को खास तौर पर इसके कम कीमत और खराब रास्तों पर इसके बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसलिए इस एसयूवी को शहर के साथ गांवों में भी पसंद किया जाता है। भारत में इस एसयूवी का मुकाबला मुख्य रूप से मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा और महिंद्रा टीयूवी 300 जैसी कारों से होता है। इस कार का बीएस 6 मॉडल अगले साल की शुरूआत में लॉन्च होने वाला है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »