26 Apr 2024, 08:53:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हीरो मोटोकॉर्प का ऑफर - वोट डालने पर दे रही है फ्री में....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2019 6:21PM | Updated Date: Apr 12 2019 6:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वोट डालने वालों के लिए ‘फ्री टू व्हीलर वॉश एंड सर्विस पैकेज’ की पेशकश की है। कंपनी ने शुक्रवार को यहाँ जारी बयान में कहा कि यह एक अनूठी देशव्यापी कस्टमर बेनिफिट योजना है। इसके जरिये कंपनी ने अपने आठ करोड़ से अधिक ग्राहकों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना शुरू किया है। उसने कहा कि इस स्कीम का लाभ सिर्फ उन ग्राहकों को ही मिलेगा जो मतदान करेंगे।
 
मतदान करने के बाद ग्राहक अपना दोपहिया लेकर कंपनी के डीलर और वर्कशॉप पर जाकर इसका लाभ उठा सकते हैं और वे ऊंगली पर मतदान के लिए लगायी स्याही का निशान दिखाकर फ्री टु व्हीलर वॉश का लाभ उठा सकते हैं। यह स्कीम पूरे देश में मतदान के बाद दो दिनों तक उपलब्घ रहेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »