27 Jul 2024, 05:10:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

दिवाली की रात करें ये उपाय, सालभर बनी रहेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2023 5:30PM | Updated Date: Nov 9 2023 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंचांग के अनुसार, दिवाली आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। 12 नवंबर को पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन श्रीराम लंकापति रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे। इस खास दिन पर देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और श्रीराम की पूजा की जाती है। ऐसा करने जातक के दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं।

गोपाल सहस्त्रनाम का करें जाप

दिवाली अमावस्या तिथि पर है। दीपावली की रात कुछ उपाय हैं, जिन्हें करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। इस दिन गोपाल सहस्त्रनाम का जाप करने से दोष दूर हो जाते हैं। यह उपाय दिवाली की रात्रि को किया जाता है।

श्री यंत्र की स्थापना करें

दिवाली के दिन घर में श्री यंत्र लाएं। अमावस्या तिथि के दिन श्री यंत्र को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए। फिर लाल कपड़ा बांधें। उस पर देवी लक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना करें। इसके बाद शुद्ध घी का दीपक जलाएं। साथ ही लक्ष्मी माता के मंत्रों का जाप करें।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »