तुलसीदास जी एक महान ज्ञानी होने के साथ-साथ एक अच्छे नीति कारक भी रहे हैं। उन्होंने मनुष्य के जीवन को सुखमय बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें भी बताई थी। व्यक्ति को वह बातें सभी जरूर ध्यान रखनी चाहिए। तुलसीदास जी ने मनुष्य के जीवन में तीन चीजों से संतुष्ट रहने के लिए बताया है। जिन्हें हम आपको बताने वाले हैं तो चलिए फिर जान लेते हैं।
१.तुलसीदास जी कहते हैं कि हमेशा व्यक्ति को अपनी पत्नी से संतुष्ट रहना चाहिए। व्यक्ति को कभी दूसरे की स्त्री के पीछे नहीं भागना चाहिए। क्योंकि कोई भी स्त्री अपने पति धर्म को निभाती हैं और एक सुशील और अच्छी धर्मपत्नी कठिन से कठिन परिस्थिति में भी अपने पति का साथ निभाती है।
२ तुलसीदास जी कहते हैं कि मनुष्य को भोजन विधाता ने दिया है इसलिए कभी भी भोजने का अपमान नहीं करना चाहिए। जितना भी उसे मिला है उसे खाते समय विधाता का धन्यवाद करें अधिक भोजन एक लालची व्यक्ति ही मांग सकता है।
३ तुलसीदास जी कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा अपनी मेहनत की कमाई से संतुष्ट रहना चाहिए और जीवन में हमेशा उतना ही धन प्राप्त करना चाहे जितना उसे ईमानदारी से प्राप्त हो रहा हो, यदि धन के पीछे कोई व्यक्ति भागता है तो वह लालची बना रहता है।