27 Apr 2024, 02:52:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2019 2:41AM | Updated Date: Aug 2 2019 2:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यदि आप आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है, लेकिन धीरज बनाये रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है। समय भी आपको रेंगता सा अनुभव होगा और आप जिस गति से चाहते हैं, उससे काम नहीं हो पायेंगे। अगर आप जल्दी भी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा। खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें।

वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- त्वचा सम्बन्धी छोटी छोटी तकलीफों से आप परेशान हो सकते है। आज खुद को थोडा हल्का करने की योजना बनाएँ। तैलीय पदार्थों से दूर रहें। बाकी आपकी सेहत ठीक ही रहेगी। बहुत सारे पेड़ों वाली जगह पर घूमने से बचें क्योंकि आपको कोई कीड़ा काट सकता है, इससे आपकी त्वचा पर दाने उभर जायंगे आज सावधानी के तौर पर एन्टी-एलर्जिक दवा साथ रखें, आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

वृश्चिक प्यार और संबंध- ग्रहों की स्थिति के कारण आपके रिश्तो में कल कुछ समस्याऐं आई थी, लेकिन आज ये समस्याऐं सुलझती हुई दिखाई देंगी। आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे, हालाँकि कल ये रिश्ता तनाव की परम अवस्था में था। यह एक दूसरे के प्रति अपने प्यार और प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का समय है। 

वृश्चिक कैरियर और धन- अपने स्वयं के वित्त एवं धन का नियंत्रण लेना आप के लिए अब बहुत महत्वपूर्ण है और आप इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत से डरते नहीं हैं। आज आप बहुत संगठित और अनुशासित हैं और आप बहुत ही व्यावहारिक तरीके से अपने कार्य क्षेत्र और कैरियर के मुद्दों से निपटने के लिए तैयार हैं। आज आप अपने अच्छे काम शुरू करे और एक बहुत ही कम समय के भीतर आप अपने वित्त एवं धन के सकारात्मक परिणाम को महसूस करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »