26 Apr 2024, 21:23:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको के लिए गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2019 12:39AM | Updated Date: Jun 13 2019 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपकी किसी से कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने के आसार हैं। टकराव की स्थिति भी बन सकती है या साधारण बातचीत भी हो सकती है। लेकिन यह जो भी हो,इससे आपको सोचने के लिए काफी कुछ मिलेगा और आप पूरे दिन इसी में व्यस्त रहेंगे। आप आज कोई विकर्षण सहन नही करेंगे फिर भी आपको यह महसूस होगा कि इस घटना पर अधिक सोचकर कुछ हासिल नही होगा।
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- आपकी सेहत इस समय बहुत अच्छी है लेकिन बदलते हुए मौसम से सावधान रहें। ऐसा लग रहा है कि आपको साइनस य आईसी ही कोई बीमारी हो सकती अहि जो अभी तो शुरूआती स्थिति में ही है लेकिन अगर आप इसके प्रति लापरवाही बरतेंगे तो यह गंभीर रूप ले सकती है। गरम और धूलरहित वातावरण में रहने की कोशिश करें।
 
वृश्चिक प्यार और संबंध- आपको और आपके पार्टनर को एक साथ अच्छा समय बिताये हुए काफी समय बीत गया है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें। अपने पार्टनर के लिए कुछ उपहार या कोई काम आने वाली चीज भी खरीद सकते हैं, इससे उन्हें आपके प्यार और देखभाल का अंदाजा भी हो जाएगा। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन- आप किसी भी कार्य को अच्छी तरह से करने में बहुत गर्व महसूस करते है। यह अब आपके वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यान में आएगा। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी आपको दी जा सकती है जो की आपके करियर की प्रगति के लिए नए दरवाजे और आयाम खोलेगी। आय में भी वृद्धि की संभावना है। आपको अपने करियर को आगे ले जाने के लिए समर्पण और ध्यान को बढ़ाने की जरूरत है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »