27 Apr 2024, 02:25:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2019 12:43AM | Updated Date: Jun 8 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी प्रकृति उत्सुक और अदमनीय है और आप किसी भी प्रकार का नियंत्रण पसंद ना करते। आपको ऐसा करने की जरूरत भी नही है, इसके स्तान पर ख़ुशी और प्यार दें और आपको भी बदले में खूब ख़ुशी और प्यार मिलेगा। अपनी काम की मारामारी वाली जिन्दगी में अपने सहकर्मियों के साथ किसी छोटी सी यात्रा पर जाकर रंग भर सकते हैं।

कन्या स्वास्थ्य और कल्याण- अब आपके लिए खुद को संवारने और खुद का ध्यान रखने का समय है। आप अपनी अच्छी सेहत को हलके में लेते रहे हैं लेकिन अब आपको यह समझना होगा कि छोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देने से वे भविष्य में बड़ी समस्याओं में बदल जायेंगी। आप आज तक किसी भी स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफ में घरेलू नुस्खों से ही काम चलाते रहे हैं और इससे आपको फायदा भी हुआ है लेकिन अब आपको अपनी समस्याओं के संतोषजनक समाधान के लिए डॉक्टर की मदद लेनी पड़ सकती है।
 
कन्या प्यार और संबंध- आप अपने प्यार को ढूँढने के लिए काफी दूर आ गये हैं लेकिन अब तक तलाश पूरी नही हुई है लेकिन आपके ख़ास दोस्तों में ही कोई ऐसा है जो आपको प्यार करता है लेकिन उसने आपको अभी तक इस बारे में बताया नही है। हो सकता है उन्हें आपसे इनकार का डर हो या वे चाहते हों कि पहले आप प्रोपोज करें। उनके साथ कुछ समय और बताएं और आपको उनके दिल तक पहुंचने का रास्ता मालूम हो जाएगा। 
 
कन्या कैरियर और धन- आज के दिन उधार दिए हुए पैसे आपको वापस मिल सकते है। आज के दिन आप एक ऐसे व्यक्ति से भी मिल सकते है जिसे आप पहले से जानते हो और वो आपकी काफी हद तक आपकी भविष्य में आय को बढाने में मदद कर सकता है और यहाँ तक की ये व्यक्ति आपको अच्छी आय वाली नौकरी दिलाने में भी मदद कर सकता है जिससे आगे चलकर आपके करियर की दिशा भी परिवर्तित हो सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »