26 Apr 2024, 15:59:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या के जातको का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2019 1:10AM | Updated Date: Jun 2 2019 1:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगी। इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा। अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पायेंगे। आपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है।
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- इस बात पर विशेष ध्यान दें कि आप क्या खा रहे हैं। आपका रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी लचीली है और इसी कारण आप पहले कई बार अस्वास्थ्यकर खाना भी खाते रहे हैं। वास्तव में अब आपके शारीरिक गठन को भी जोखिम है। आपको अपने खान –पान की आदतें सुधारनी होंगी। असल में, आज अपने खाने में लम्बे समय तक के लिए कुछ बहुत जरूरी बदलाव लाने का बिलकुल सही समय है।
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल- अब समय आ गया है कि आप अपने पार्टनर के साथ बैठकर उन सारे मुद्दों को सुलझा लें जो अबी हाल फिलहाल दोनों को परेशान करते आ रहे हैं। ये बातें आप दोनों की भावनाओं और एक दुसरे के प्रति समर्पण को लेकर हो सकती हैं। यह सामान्य से दिखने वाले घरेलू मुददों के बारे में भी हो सकती हैं जिसे आप दोनों नजरंदाज कर रहे हो। सच बात यह है कि अब आप दोनों को मिलकर ही कोई कदम उठाना होगा। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल- आज के दिन आपका दृढ़ संकल्प और आपकी कठोर मेहनत रंग लाएगी। ये मेहनत आपके उच्च अधिकारीयों को दिखेगी जो की आपके आगे बढ़ने के लिए एक माध्यम बनेगी। इस चीज़ में आपका भाग्य का कम जबकि आपकी मेहनत और लग्न का ज्यादा हाथ होगा। ये समय आपके करियर की उड़ान का समय है और आपको ये सुनिश्चित करना है की आप इस समय का पूरा सदुपयोग करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »