26 Apr 2024, 21:32:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क के जातको का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2019 1:09AM | Updated Date: Jun 2 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप बहुत सृजनात्मक अनुभव करेंगे। खूबसूरती की प्रशंसा के साथ साथ खुद भी कुछ खूबसरत चीज बनाना चाहेंगे। दिन कलाकारों के लिए विशेष अच्छा है। हालाँकि, आज शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लें। क्योंकि अचानक आप विकर्षित सा अनुभव करने लगेंगे, यह भावना काफी सामान्य है लेकिन आप इसके कारण बिना बात निराश सा अनुभव करेंगे।

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आप पूरी तरह अलग जलवायु वाले किसी स्थान पर यात्रा की योजना बना रहे हो। अगर किसी गरम जलवायु वाली जगह पर जा रहे हो तो चाहे पसंद हो या न हो, खूब खीरा खाएं। अगर जलवायु ठंडी हो तो विशेष ध्यान रखें और बहुत सारे गरम ऊनी कपडे पहनकर अपने शरीर में ठंड को घुसने से बचाएं।
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल- आज का दिन अपने परिवार के साथ बिताएं। आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम भी पूरा कर सकते हैं। अपने बच्चो को खिलाने या उनकी मनपसंद जगह पर पिकनिक के लिए ले जाएँ। अपने माता-पिता या बहन -भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। शाम को रोमांस और अन्तरंग मुलाकात के नाम कर दें। आप आज अपने पार्टनर की भावनाएं गहराई से टटोल सकते हैं। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल- आप अपने कार्य क्षेत्र में कुछ भ्रमित है और काफी समय से कुछ प्रश्न आपकी परेशानिया बढ़ा रहे है। आज इसका हल आपको नजर आ सकता है। आप इस विचार पर अडिग रहे और समाधान निकलने की कोशिश करे चाहे वह कितना भी अटपटा या अजीब लगे। अगर आप कुछ जोखिम लेंगे तो आपको अत्यधिक लाभ होगा जो अपने सोचा भी न होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »