26 Apr 2024, 21:22:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2019 1:40AM | Updated Date: May 31 2019 1:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप बहुत साहसिक अनुभव कर रहे हैं और अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तैयार हैं। आप अपनी इच्छाशक्ति से सब मुश्किलों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। आज आपकी तरक्की को कोई नही रोक सकता। इसीलिए अपने सभी मुश्किल काम आज करने की योजना बनाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आज अपने भीतर अचानक काफी उर्जा अनुभव करेंगे और कोई ऐसा काम हाथ में लेंगे जिसे आप काफी समय से टालते आ रहे थे। कोई नया खेल खेलने या शारीरिक व्यायाम का कोई नया तरीका अपनाएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी आज आपकी सभी अच्छी इच्छाएं पूरी होंगी। इसीलिए, आज अपना ध्यान रखने के लिए बहुत अच्छा दिन है और इसका प्रयोग अपने फिटनेस सम्बन्धी लक्ष्य को प्राप्त करने में करें।
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल- आप जितनी भी कोशिश कर रहे है , लेकिन आपका साथी आप पर ध्यान नहीं दे रहा है। ये समय अपने कृत्यों से उसे संतुष्ट करने का है। आप घर जल्दी आये और हो सके तो अपने साथी के लिए खाना बनाये। अपने कमरे को प्रकाश व् मोमबत्तियों से सजायें। अपने साथी को ये दर्शायें की प्यार आपकी नस नस में है। आपका साथी इस बात को समझेगा। अगर आप अपने साथी से दूर है तो दूरभाष के द्वारा उससे संपर्क साध सकते है। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल- आप कुछ समय से एक बदलाव पर विचार कर रहे है। आज आप एक ऐसे अवसर को देखेंगे जो आपको आकर्षित करेगा। सक्रिय रहे और निर्णय ले। आपको एक साक्षात्कार कॉल भी मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास और विषय ज्ञान के साथ, एक साक्षात्कार को उतीर्ण करना आपके लिए कभी समस्या नहीं रही है। तो, पहला कदम उठाइए और निर्णय ले। एक सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते समय अपने धन का ध्यान रखे और सावधान रहें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »