27 Apr 2024, 05:59:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का गुरूवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2019 1:14AM | Updated Date: May 30 2019 1:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके सब कामों और विचारों में एकाग्रता और शांति रहेगी। आप किसी विवाद से प्रभावित नही होंगे, दरअसल कार्यस्थल पर भी ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको शान्तिदूत बनना पड़े। घर के सुधार का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं या अपने घर की समस्याओं को सुलझाने या संबंधों को बेह्तर बनाने के लिए काम कर सकते हैं।
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- अगर आप पिछले कई दिन से हो रही पेट की समस्याओं और अन्य तकलीफों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको बिना सोचे समझे कुछ भी खाना बंद करना होगा। नियमित और अच्छा डाइट कार्यक्रम बनाकर उसपर चलने से आप कुछ ही दिन में ठीक हो सकते हैं लेकिन आप इस बात की उपेक्षा करते रहे हैं। अब यह जरूरी हो गया है कि आप स्वास्थ्यकर भोजन और जीवनशैली अपनाने की ओर गंभीरतापूर्वक ध्यान दें।
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल- आपको बहुत ही व्यवहारिक होकर अपने चिडचिडे रहने का कारण ढूँढना होगा। अगर आपको लगता है कि कोई चीज या बात आपके बहुत काम नही आने वाली तो भी ओवर रियेक्ट न करें। अगर आपको अपने इस सम्बन्ध को आगे बढाना है तो आपको इन छोटी छोटी दरारों को भरना होगा। इसके लिए अपनी भावनाओं से हटकर स्थिति के बारे में व्यवहारिक होकर सोचना होगा। इस बारे में आपको अपने ही बारे में परेशान करने वाली कोई सच्चाई भी पता लगेगी। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल- लघु लेकिन बार बार की बाधाओं से आपके काम काज की राह में रोड़ा पैदा होगा और आप समय सीमा के भीतर अपनी परियोजनाओं को पूरा करने में असमर्थ महसूस करेंगे। ये बाधा व्यर्थ की होगी लेकिन इन से पार पाना या इनकी गणना करना मुश्किल होगा, हालाँकि क्रोध और चिड़ने से समस्या का हल नहीं निकलेगा। इसके बजाय, समय पर अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अपने सहयोगियों को मदद के लिए पूछने की कोशिश करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »