26 Apr 2024, 09:37:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातको का मंगलवार का राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2019 1:22AM | Updated Date: May 28 2019 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज ऊर्जा से भरे हैं, आपके आकर्षण और कुशलता से आज घर-ऑफिस में सब प्रभावित होंगे। अपने दोस्तों या किसी ख़ास के साथ बाहर घुमने जाकर मजे करें। दिन शांत और तनावरहित रहेगा। आज अच्छा वित्तीय लाभ होने की सम्भावना तो बनी हुई है, लेकिन अपने खरीदारी के खर्चो पर भी नजर रखें। 

कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल- आज आपकी सेहत अच्छी है क्योंकि आज आप भावनात्मक रूप से खुश हैं। आपमें आत्मविश्वास झलक रहा है। भावनात्मक स्थायित्व और खुशी में कोई ऐसी शक्ति होती है कि वह अन्दर से बाहर तक राहत देती है। आप सकारात्मकता से भरे हैं। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य निबटाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। सफलता और पहचान मिलने की अच्छी संभावनाएं हैं। 

कुंभ प्यार और संबंध राशिफल- आप जैसा रोमांटिक पार्टनर चाहते थे, आपकी उस इच्छा में अब कुछ बदलाव आ गया है, ऐसा आपको लगेगा। आप अभी बनावटी सा रोमांस कर रहे हैं लेकिन अब आप इसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू कर देंगे और रोमांस में अपने हमसफ़र को तलाश करने की कोशिश करेंगे। इससे आपको कुछ समस्याएँ हो सकती हैं क्योंकि अच्छे हमसफ़र इतनी आसानी से नही मिलते लेकिन आप इन सब चुनौतियों के लिए भावनात्मक रूप से तैयार हैं।
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल- उद्यम पूंजीपतियों के लिए आज का दिन शुभ हो सकता हैं। लोग आपकी विचारधारा से प्रभावित होंगे लेकिन अपनी बातो को उनके ऊपर न थोपे। हालांकि आपको धन मिलने में देरी हो सकती है परन्तु ये धन आपको मिलने की उम्मीद है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »