29 Mar 2024, 20:43:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कुंभ राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2019 2:43AM | Updated Date: Jul 21 2019 2:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज स्वयं को भौतिक चीजों के मोह में फंसा अनुभव करेंगे, लेकिन किसी भी वस्तु को इतना कसकर न पकड़ें। बहाव के साथ बहना ही उपयुक्त है, सहज बने रहें। जब तक आपको जवाब नही मिल जाते, अपना नजरिया दृढ ही रखें। दुसरे स्थान पर शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं। इस बारे में दोस्तों और सहकर्मियों से बात करना सही रहेगा।

कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण- खुश रहना अच्छे स्वास्थय का राज है और इसका उल्टा भी इतना ही सच है।आपके लिए यह जरूरी है कि आप खुश रहने और स्वास्थ्य के बीच के इस सम्बन्ध को समझें, अगर आप ऐसा नही करते तो मन से खुश न होने की स्थिति में, जितनी ऊर्जा आप स्वस्थ रहने में लगाते हैं वह सब बेकार हो जायेगी। अगर आप अच्छा स्वास्थ्य पाना चाहते हैं तो आपको ठंडे दिमाग से सोचकर अपनी नाराजगी का कारण पता लगाना और उसे दूर करना होगा।
 
कुंभ प्यार और संबंध- आज आपके सम्बन्ध में ग़लतफ़हमी आ सकती है। कुछ करने के पीछे आपकी इच्छा तो शायद नेक थी लेकिन इस काम में जो भी दुसरे लोग शामिल थे, उनपर आपकी बात या काम का असर क्या होगा आप इसे नही समझ पाए। इसका परिणाम यह होगा कि आपको कामों को आपका पार्टनर दूसरे तरीके से समझेगा। आपको इस स्थिति को सुलझाने के लिए बहुत धीरज की जरुरत होगी। 
 
कुंभ कैरियर और धन- अगर आपने व्यावसायिक साझेदारी को तोड़ने का फैसला कर लिया है, तो आप एक विनम्र और यथार्थवादी तरीके से ऐसा करे। आपको इस शीत युद्ध के अंत के लिए बहुत प्रभावी ढंग से और आसानी से संवाद स्थापित करना होगा और हो सके तो आपको ही पहल करनी होगी ताकि बर्फ कुछ पिघले। आपका ध्यान हर किसी चीज़ पर बहुत अच्छी तरह से केंद्रित है और आप अपने लाभ के लिए अच्छी तरह से इस क्षमता का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »