28 Mar 2024, 22:19:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

करोड़पति बनना है तो करें ये 10 खास उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 11:44AM | Updated Date: Jun 17 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए ज्योतिष और वास्तु के नियमों का पालन करने से लाभ मिल सकता है। वास्तु और ज्योतिष में धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं।
 
जानिए वास्तु और ज्योतिष के कुछ ऐसे ही उपाय –
 
1. भगवान कुबेर और सूर्य देव की कृपा पाने के लिए सोते समय अपना सिर ऐसे रखें कि उठते समय आपके पैर पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर न हो।
2. न‌ियम‌ित रूप से उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय सूर्य का मंत्र ‘ऊँ आद‌ित्याय नमः’ मंत्र का जप करें।
3. हर द‌िन अपने इष्ट देव की पूजा करें। अगर समय कम हो तो धूप-दीप जलाकर थोड़ी देर उत्तर या पूर्व द‌िशा की ओर मुंह करके ध्यान करें।
4. पूजन के समय तांबे के बर्तन में जल भरकर रखें और उसे पूजा के बाद घर के हर भाग में छ‌िड़क दें। इससे पॉजिटिव एनर्जीबनी रहती है
।5. देवी देवताओं पर चढाए गए फूल और हार सूख जाने पर घर में नहीं रहने दें, इसे जल में प्रवाह‌ित कर देना चाह‌िए।
6. बीमारियों और परेशानियों से बचने के लिए भोजन हमेशा उत्तर की ओर मुंह करके करना चाह‌िए।
7. भोजन हमेशा किचन में ही करना चाहिए, इससे राहु का अशुभ प्रभाव कम होता है। बेडरूम और ब‌िस्तर पर भोजन करने से नेगेटिव प्रभाव पड़ता है।
8. हर द‌िन भोजन बनाते समय पहली रोटी गाय के ल‌िए और अंत‌िम रोटी कुत्ते के ल‌िए न‌िकालकर रख दें। इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं।
9. न‌ियम‌ित तुलसी के पौधे को जल दें और शाम के समय दीपक जलाएं। इससे घर पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
10. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय नहीं सोना चाह‌िए। ऐसा करना कई तरह के दुखों और परेशानियों का कारण बनता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »