28 Mar 2024, 17:51:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

11 पुरुषों से शादी करने पर महिला को जमीन में गाड़ दिया, मौत होने तक मारे पत्थर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2018 10:35AM | Updated Date: May 11 2018 10:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशु। सोमालिया में एक महिला को पत्थरों से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। उसे आतंकी समूह अल-शबाब की अदालत ने कई शौहर रखने का दोषी पाया था। शुकरी अब्दुल्लाही वारसेम नामक उक्त महिला पर बिना पूर्व पतियों को तलाक दिए 11 शादियां करने का आरोप था। उसे जमीन में गर्दन तक गाड़ दिया गया, फिर अल-शबाब के लड़कों ने पत्थर मार-मारकर उसकी जान ले ली।
 
शरिया कानून का सख्ती से पालन करने वाला आतंकी समूह अल-शबाब सोमालिया के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखता है। राजधानी मोगादिशु में केंद्र सरकार का तख्तापलट करने को यह संगठन कई छापेमारी और हमले कराता है। निचले हबेल्ले क्षेत्र के लिए अल-शबाब के गवर्नर मोहम्मद अबू उसामा ने बताया शुकरी अब्दुल्लाही और उसके कानूनी पति समेत नौ पतियों को अदालत लाया गया था। सभी ने कहा कि वह उसकी पत्नी थी।
 
इस्लाम में एक से ज्यादा शौहर गैरकानूनी
इस्लामिक कानून के अनुसार एक महिला के एक से ज्यादा शौहर होना गैरकानूनी है। हालांकि पुरुष चार शादियां कर सकते हैं। पति-पत्नी दोनों के लिए तलाक की व्यवस्था है, मगर पति अपनी पत्नियों से खुद अलग हो सकता है, जबकि महिला को पति की इजाजत लेना पड़ती है। अगर पति इनकार कर दे तो फिर उसे तलाक के लिए धार्मिक अदालत की शरण लेना पड़ती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »