19 Apr 2024, 18:39:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

200 महिलाओं की हत्या कर चुका है ये खुंखार किलर, वजह कर देगी हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2021 1:26PM | Updated Date: Dec 13 2021 1:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस सीरियल किलर का नाम मिखाइल पोपकोव है। यह पहले रूस में पुलिस विभाग में तैनात था। उसने इतनी हत्याएं करने के पीछे कोर्ट में अजीब तर्क दिया। मिखाइल ने कोर्ट को बताया कि, उसने शहर से गंदगी का सफाया किया है। इन महिलाओं को उनके अनैतिक व्यवहार की सजा मिली है और मुझे इसका जरा भी अफसोस नहीं है। उसे यदि मौका मिला तो वह और महिलाओं को भी मौत के घाट उतारेगा। मिखाइल महिलाओं की हत्या बहुत ही क्रूर तरीके से करता था। 
 
बताया गया कि मर्डर के टाइम उन पर पर कुल्हाड़ी, हथौड़े और चाकू से कई बार हमला करता था। हत्या के बाद वह शव को जंगलों में फेंक देता था। साथ ही खुद ही जांच करने पहुंचता था। उसने करीब 2 दशक तक अपने होमटाउन अंगार्स्क में ही ये सारी वारदात कीं। क्योंकि वह पुलिस में तैनात था, इसलिए किसी को उस पर शक नहीं होता था। पुलिस को पूछताछ में मिखाइल ने बताया कि वह पहले क्लब और बार के आसपास कुछ दिनों तक भटकता रहता था। इसके बाद महिलाओं को टारगेट करके उन्हें अपनी गाड़ी में लिफ्ट देता था। फिर उन्हें कहीं ले जाकर रेप करने के बाद टॉर्चर करते हुए मार देता था। हालाकि अब मिखाइल जेल में है। पुलिस उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। मिखाइल ने बताया कि उसने अब तक लगभग 200 से ज्यादा महिलाओं की हत्या की है। साथ ही इन हत्याओं का उसे बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। क्योंकि उसने समाज की गंदगी साफ की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »