19 Apr 2024, 18:34:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

तौलिया देने में देरी पर पत्नी की हत्या, फावड़े से सिर प्रहार कर उतारा मौत के घाट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2021 2:28PM | Updated Date: Nov 8 2021 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बालाघाट। हत्या की तमाम वजहों के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन आज जिस वजह के बारे में इस खबर में आप पढ़ेंगे, खुद चौंक जाएंगे। जीहां, एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि नहाने के बाद उसने तौलिया देने में देरी कर दी थी। घटना मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की है, जहां 50 साल के शख्स ने मामूली सी वजह के लिए अपनी पत्नी की जान ले ली। किरनापुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार बारिया ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना शनिवार को किरनापुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव की है। 
 
वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी राजकुमार बाहे (50) ने नहाने के बाद अपनी पत्नी पुष्पा बाई (45) से तौलिया देने को कहा। इस पर उसकी पत्नी ने उसे कुछ देर रुकने के लिए कहा क्योंकि उस समय वह बर्तन धो रही थी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी की इस बात से बाहे नाराज हो गया। गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी के सिर पर फावड़े से कई बार वार किया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान आरोपी की 23 वर्षीय बेटी ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसे भी जान से मारने की धमकी दे डाली। उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ हत्या तथा अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »