20 Apr 2024, 19:04:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हैवान बनी सौतेली मां, 7 साल के मासूम का काटा प्राइवेट पार्ट, वजह है हेरान करने वाली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2021 1:45PM | Updated Date: Oct 1 2021 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दतिया। MP के दतिया जिले में सनसनी फैला देने वाले बच्चों के हत्याकांड में पुलिस ने सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है। जाटू-टोने के शक में महिला ने 11 साल की बच्ची और 7 साल के बच्चे का गला दबाया। उन्हें चाकू से गोदा। हैवान बनी महिला ने बच्चे का प्राइवेट पार्ट तक काट डाला। महिला को बच्चों का उनकी मां से मिलना पसंद नहीं था। घटना बक्सी हनुमान मंदिर के पीछे सपा पहाड़ की बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे की है। जांच में सामने आया कि बच्चों की हत्या उनकी सौतेली मां ज्योति कोरी ने की है। ज्योति छत्तीसगढ़ के कांकेर के टोला गांव की रहने वाली है। आरोपी महिला ने 37 साल के अरविंद माहौर से 8 महीने पहले शादी की थी। अरविंद ने पहली पत्नी माधुरी को बिना तलाक दिए छोड़ दिया था। अग्रवाल ने बताया कि जब भी बच्चों की असली मां माधुरी उनसे मिलने आती तो ज्योति विवाद करती थी। सौतेली मां ज्योति ने बच्चों का स्कूल भी बदल दिया था।
 
कुछ महीने पहले ज्योति भी गर्भवती हुई थी। लेकिन, 2 महीने बाद उसका गर्भपात हो गया। यही बात हत्याकांड की मुख्य वजह बनी। आरोपी महिला को लगा कि माधुरी ने जादू टोना करवाया है। माधुरी से बदला लेने के लिए उसने मासूमों की नृशंस हत्या कर दी। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो 11 साल की एक कमरे में मृत पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर चाकू लगने के निशान थे। दूसरे कमरे में 7 साल का अर्नब भी मृत पड़ा था। उसका प्राइवेट पार्ट काटा गया था।
 
SDOP ने बताया कि पुलिस को शुरू से ही सौतेली मां पर शक था। उसे थाने बुलाया गया तो उसने कहा कि वो इंदरगढ़ गई थी। इंदरगढ़ में किसी बाबा के पास वह अक्सर आया-जाया करती है। इस पर पुलिस ने आस-पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे जांचे तो पता चला कि ज्योति कहीं गई ही नहीं थी। दोपहर 1 बजे वह बाहर जाते नजर आई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गई और गुनाह कबूल लिया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »