29 Mar 2024, 14:23:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

झगड़े में बॉयफ्रेंड को Mobile फेंककर मारा, हुई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2021 9:09PM | Updated Date: Sep 24 2021 9:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एक लड़की पर मोबाइल फेंककर अपने बॉयफ्रेंड की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की ने बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद अपना मोबाइल फोन फेंक कर उसके सिर पर मार दिया था जिससे उसकी मौत हो गई। मामला अर्जेंटीना का है। इस लड़की ने इसे लेकर अपनी सफाई दी है। उसका कहना है कि उसने आत्मरक्षा में फोन फेंका था। पहले बॉयफ्रेंड ने उसके ऊपर हमला किया था। अर्जेंटीना की 22 साल की रोक्साना एडेलिना लोपेज ने अपने 23 वर्षीय बॉयफ्रेंड लुइस ग्वांटे के सिर पर मोबाइल दे मारा। इससे पहले ग्वांटे ने उसके चेहरे पर मारा था। लोपेज का कहना है कि उसने आत्मरक्षा में लुइस पर मोबाइल फेंका था।
 
बाद में मोबाइल फोन की चोट से ग्वांटे की जान चली गई। बताया गया कि मोबाइल की चोट से ग्वांटे को पहले तो सिरदर्द और बेचैनी हुई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। चोट गंभीर साबित हुए और उसका ऑपरेशन हुआ, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अप्रैल में हुई इस घटना को लेकर लुइस की मां ने पुलिस में लोपेज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद लोपेज पर केस दर्ज हुआ और उस पर लुइस की हत्या का केस चलाया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »