20 Apr 2024, 19:07:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

Free में मिल रहा पेट्रोल! टोक्यो ओलंपिक में Gold की खुशी में पंप मालिक ने किया बड़ा ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2021 2:49PM | Updated Date: Aug 10 2021 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुजरात। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। इस जीत की खुशी में देश में जश्न मनाया जा रहा है। हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों समेत कई सक्षम लोगों ने नीरज चोपड़ा के लिए करोड़ों की राशि का ऐलान किया है। इसके साथ ही अब एक पेट्रोल पंप के मालिक ने लोगों को फ्री पेट्रोल देने का ऐलान किया है।
 
गुजरात के भरूच में एक छोटे से कस्बे स्थित पेट्रोल पंप मालिक ने कहा कि यह ऑफर नीरज चोपड़ा के जीत के सम्मान में पेश किया है। इस ऑफर के मुताबिक नीरज नाम के हर एक शख्स को फ्री में पेट्रोल दिया जाएगा। पंप में एक बोर्ड भी लगाया गया है। जिसमें लिखा है कि नीरज नाम के हर व्यक्ति को सोमवार शाम 5 बजे तक 501 रुपये का मुफ्त ईंधन मिलेगा। सूत्रों ने बताया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इसी तरह के नाम वाले किसी भी व्यक्ति का फिलिंग स्टेशन पर स्वागत करें। 501 रुपये के फ्री फ्यूल की बात सुनकर तमाम नीरज नाम के लोग पेट्रोल पंप पहुंच रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »