25 Apr 2024, 16:54:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंसानों जैसे दांत वाली मछली को देख हैरान रह गए लोग, इसके मसूड़े...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2021 7:28PM | Updated Date: Aug 7 2021 7:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में बहुत से अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं, जो पल भर में हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। दुनिया में न जाने कितने अजीबोगरीब जानवर और पक्षी हैं, जिनके बारे में न तो हम कुछ जानते हैं और न हमने भी उन्हें देखा होगा। और यही अजीबोगरीब जीव-जंतु जब हमारे सामने आ जाते हैं, तो उन्हें देखकर हमारे होश उड़ जाते हैं और हम हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीबोगरीब मछली की चर्चा छाई हुई है, जो देखने में काफी डरावनी है, और इसकी सबसे खास बात ये हैं कि इसके दांत बिल्कुल इसांनों के दांत जैसे हैं। सोशल मीडिया पर इस मछली की फोटो काफी वायरल हो रही है और लोग इस मछली को इंसानों जैसे दांत वाली मछली बता रहे हैं। दरअसल, एक मछुआरे को हाल ही में एक अजीबोगरीब मछली मिली है। वो हमेशा की तरह समुद्र में मछलियां पकड़ने गया था, लेकिन इस दौरान उसके हाथ लग गई ये अजीबोगरीब मछली। इस मछली को देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे, क्योंकि ये देखने में है ही इतनी अजीब। 

इस मछली के दांत बिल्कुल इंसानों के दांत जैसे हैं इसलिए इसकी तुलना इंसानों से की जा रही है। यह मछली अमेरिका के आउटर बैंक्स में पकड़ी गई है। जेनेट पीयर  ने इसकी वायरल फोटो Facebook पर शेयर की है। इस मछली को शीप्स हेड फिश (Sheepshead Fish) बताया जा रहा है। सिर्फ दांत ही नहीं, इसके मसूड़े भी इंसानों की तरह हैं। इससे उसे कई तरह के समुद्री जीवों को चबाने में मदद मिलती है। माथन मार्टिन नाम के मछुआरे ने इस मछली को पकड़ने के बाद बताया, कि यह काफी स्वादिष्ट भी होती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »