19 Apr 2024, 04:06:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना पाजिटिव शख्स ने पत्नी का रूप धर की विमान यात्रा, जानें कैसे एक गलती से खुला राज..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2021 5:04PM | Updated Date: Jul 22 2021 9:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टरनेट। इंडोनेशिया में जब एक कोरोना पीड़ित व्यक्ति को शहर छोड़ने से मना किया गया, तो उसने एक अलग ही तरीका निकाल लिया। इस शख्स ने अपनी पत्नी का रूप धर कर हवाई यात्रा की। इसके लिए उसने अपनी बीवी के नाम से घरेलू उड़ान का टिकट खरीदा। उसका बुर्का पहनकर उसके पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों और उसकी कोरोना 'निगेटिव' रिपोर्ट लेकर हवाई अड्डे पहुंच गया। यहां भी कोई उसे पहचान नहीं पाया, लेकिन विमान में उसकी एक गलती से उसका भेद खुल गया। कोरोना पीडि़त एक शख्स ने अपने घर पहुंचने की जल्दबाजी में सैकड़ों लोगों को मुश्किल में डाल दिया। कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद भी इस शख्स ने धोखे से हवाई यात्रा की।
 
दरअसल यह शख्स बुर्का पहनकर हवाई अड्डे पहुंचा, ताकि कोई उसे पहचान न पाए और वह इसमें कामयाब भी रहा। लेकिन आखिरी वक्त पर हुई एक गलती से उसके 'झूठ' का पर्दाफाश हो गया। आरोपित जकार्ता हवाई अड्डे पर सिक्योरिटी और स्वास्थ्य अफसरों को किसी तरह चकमा देकर विमान में सवार हो गया। विमान के उड़ान भरने के बाद शख्स की एक गलती ने उसका राज खोल दिया। दरअसल, सफर के दौरान आरोपित टॉयलेट गया और अपने कपड़े बदल लिए और वह बुर्का उतारकर सामान्य कपड़ों में आ गया। एक फ्लाइट अटेंडेंट ने जब यह सब देखा तो उसे शक हुआ, उसने तुरंत इसकी सूचना पायलट को दी और पायलट ने टरनेट एयरपोर्ट अथॉरिटी को सूचित किया। जैसे ही विमान टरनेट पहुंचा, सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने आरोपित को पकड़ लिया। एयरपोर्ट पर ही उसका दोबारा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। फिलहाल आरोपित को उसके घर में क्वारंटाइन किया गया है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया में भी कोरोना के मामलों में तेजी दर्ज की जा रही है। इसके मद्देनजर नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »