17 Apr 2024, 05:17:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

4 बच्चों की मां का युवक पर आया दिल, दोनों ने की कोर्ट मैरिज, फिर गांव वालों ने दी ये सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2021 12:06AM | Updated Date: Jul 17 2021 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमुई। यहां एक चार बच्चों की मां को उसके प्रमी के साथ के साथ पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने बांधकर पहले जमकर पिटाई की फिर केरोसिन तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को बचा लिया और बंधन से आजाद कराया।

गिरजा देवी ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2007 में उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से थाना क्षेत्र के हरमापहाडी निवासी पिंटू तूरी के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि पिंटू आए दिन गिरिजा की पिटाई करता था जिससे वो भागकर मायके चली गई थी। बाद में समझाइश के बाद वापस आई और कुछ सालों तक रही। इस दौरान उसके चार बच्चे भी हुए। फिर भी पति पिंटू अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था और पत्नी को पीटता रहता था।

पति पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इधर पति परेशान गिरिजा की मुलाकात ससुराल के ही रंजीत दास से हुई। दोनों में प्यार हो गया। दोनों ने भागकर कोर्ट में शादी कर ली। इधर पति-परिजन और गांव वालों की घटना की सूचन मिली तो वे महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर गांव ले आए और पेड़ व खंभे से बांधकर खूब पिटाई की। फिर पति पत्नी और उसके प्रेमी को मारने के लिए तेल छिड़कर आग लगाने जा रहा था तभी पुलिस आ गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »