19 Mar 2024, 11:37:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एक्ट्रेस ने किया दावा: एलियन को कर रही है डेट, एंड्रोमेडा गैलेक्सी में है ससुराल!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2021 5:23PM | Updated Date: Jun 20 2021 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। एक ब्रिटिश महिला ने दावा किया है कि उसको एक एलियंस से बेपनाह मोहब्‍बत हो गई है। प्यार की कोई सीमा नहीं होती। ये तो कभी भी किसी से भी हो सकता है। अब जरा ईस्ट लंदन में रहने वाली एबी को ही देख लीजिये। पृथ्वी के सारे मर्दों से बोर होने के बाद अब इसने एलियन को डेट करने का दावा किया है। एबी का कहना है कि एलियन उसे यूएफओ पर बिठाकर ले गया था। एबी के घर के बेडरूम से उसे एलियंस भगाकर ले गए थे। यूएफओ में पांच एलियन थे। अब उनमें से एक उसका प्यार है और हमसफ़र भी।
 
पेशे से एक्ट्रेस एबी का कहना है कि उसका प्रेमी उसे इंसानों से बेहतर समझता है। वो उस एलियन से काफी अच्छे से कनेक्ट हो पाई। उसका प्रेमी एंड्रोमेडा गैलेक्सी का रहने वाला है। अब उसे अपने प्रेमी से दुबारा मिलने का इंतजार है। अपने इस नए रिलेशनशिप पर एबी का कहना है कि वो पृथ्वी के मर्दों से वैसे ही बोर हो गई थी। अब इस नए प्रेमी ने उसकी नीरस जिंदगी में रंग घोल दिया है।
 
अपने इस नए प्रेमी के बारे में एबी ने बताया कि वो मर्दों से बोर हो चुकी थी। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उसे अब एलियंस का इंतजार है। वो उसे आकर ले जाए। इसके बाद से वो हर रात में इसे लेकर सपने देखने लगी। इसके बाद एक रात उसे सपना आया कि उसी जगह पर मेरा इंतजार करना। अगली शाम उसने अपनी घर की खिड़की पर एलियन का इंतजार किया। वहीं इंतजार करते हुए उसे नींद आ गई। इसके कुछ देर बाद एक UFO आया और एबी को लेकर चला गया।
 
अब्‍बी ने दावा किया कि यूएफओ के अंदर 5 एलियंस थे और इसमें से एक इंसान की तरह से था। हालांकि वे बहुत लंबे और दुबले थे। उन्‍होंने कहा, 'वहां पर एक एलियन था जिसने मुझसे बात की। मैंने ऐसा महसूस किया। उसने कहा कि मुझे आपको ले जाने की अनुमति चाहिए लेकिन मैं हां नहीं कहना चाहती थी क्‍योंकि वह मुझे कहीं हमेशा के लिए न लेकर चला जाए।' उन्‍होंने बताया कि वह करीब 20 मिनट बाद पूर्वी लंदन में स्थित अपने घर वापस लौट आईं। वह अब हर रात को अपना बैग तैयार रखती हैं और कहती हैं, 'मैं आशा करती हूं कि वह वापस आएगा। मैं एंड्रोमेडा गैलेक्‍सी जाने की इच्‍छुक हूं।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »