20 Apr 2024, 04:16:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीमारी का बहाना बनाकर दुल्हन प्रेमी संग रफूचक्कर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2021 5:53PM | Updated Date: May 20 2021 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हडकंप मच गया जब बीमारी का बहाना बना कर शादी के बाद नयी नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ भाग निकली। घटना किसी फिल्मी पटकथा की तरह है। पटेहरा क्षेत्र के एक गांव का निवासी एक व्यक्ति अपनी पुत्री की शादी बगल के गांव निवासी एक युवक के साथ तय की। रामपुर रेक्सा गांव में स्थित प्राचीन मंदिर में मंगलवार को विधिवत शादी हुई। विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल भी गयी। घर पहुचने के बाद अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाया।
 
पति उसे निजी अस्पताल ले कर गया जहाँ से दूल्हन बगैर इलाज कराये मायके की ओर चल दी। रास्ते में फिल्मी अंदाज में दुल्हन के प्रेमी और उसके साथियों ने पति की पिटाई कर घायल कर दिया और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। बाद में पूरा प्रकरण पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। विवेचना की जा रही है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »